फिरोजाबाद, जनवरी 30 -- रोटरी क्लब फिरोजाबाद के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान सेवा कार्यों की श्रृंखला को और विस्तार दिया जा रहा है। क्लब की ओर से एक फरवरी से रोटरी रसोई की शुरुआत की जा रही है। जिसमें आमजन को मात्र 20 रुपये में पौष्टिक और भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। शुक्रवार को रोटरी क्लब पर आयोजित वार्ता में संयोजक राहुल जैन ने बताया कि रोटरी रसोई का संचालन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। जहां लोग बैठकर स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन ग्रहण कर सकेंगे। रोटरी रसोई की सह-संयोजिका कल्पना राजौरिया ने कहा योजना का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों, श्रमिक वर्ग, मरीजों के तीमारदारों तथा आम नागरिकों को सस्ता और पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...