मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- रोटरी क्लब मुरादाबाद सेंट्रल की ओर से सोमवार को आरएसडी एकेडमी में रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नितिन अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि डॉक्टर कुमार ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न इंटरैक्ट स्कूलों की भागीदारी रही, जिसमें लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पहले दिन खेल सत्र में बास्केटबॉल, वालीवॉल, रस्साकशी व शतरंज आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस मौके पर रोटरी क्लब से अरविंद गुप्ता, मनीष, अनुज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल,संदीप मेहरोत्रा, हिमांशु गर्ग व सीमा खन्ना आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष अजय मेहरोत्रा ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ़ नितिश गर्ग, डॉ़ गौरव कुमार, राजू खन्ना व उदित सिंघल आदि रहे। यह भी पढ़ें- मऊ की बेहतरी के लिए आजीवन अग्रणी भूमिका में लगे रहे डॉ एसए...