बिजनौर, मई 30 -- स्योहारा। रोटरी क्लब स्योहारा संपूर्ण का अधिष्ठापन समारोह और मंडलाध्यक्ष की आधिकारिक निरीक्षण सभा का आयोजन मुरादाबाद रोड स्थित वाटिका इन में किया गया। अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष शोभित जैन और संचालन जोनल एजी कांता प्रसाद पुष्पक ने किया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नितिन अग्रवाल ने वर्ष 2025-26 के रोटरी कार्यों का आकलन किया। मंडलाध्यक्ष ने क्लब द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। रोटरी क्लब संरक्षक और प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. मनोज वर्मा ने कहा कि वह रोटरी के साथ जुड़कर समाज के कार्यों में हमेशा मदद करते रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मधुर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गान से हुआ। क्लब सचिव समीर रस्तोगी ने क्लब के पूरे वर्ष की उपलब्धियां बताई। मंडलाध्यक्ष ने क्लब अध्यक्ष शोभित जैन और सचिव रोटेरियन समीर...