बरेली, अप्रैल 12 -- रोटरी बैडमिंटन टूर्नामेंट में आज होगा खिताबी फैसला ​बरेली। वरिष्ठ संवाददाता स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोटरी क्लब बरेली साउथ द्वारा आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट अपने निर्णायक पड़ाव पर पहुंच गया है। दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें शहर के उभरते खिलाड़ी चैंपियन बनने के लिए कोर्ट पर पसीना बहा रहे हैं। फाइनल मुकाबलों में बालिका सिंगल्स में नीती प्रसाद, स्निग्धा, साक्षी पटेल और अर्पणा गंगवार के बीच श्रेष्ठता की जंग जारी है। वहीं, बालक सिंगल्स में राम सक्सेना, शिखर रस्तोगी, तेजस और आरव के बीच फाइनल होगा। डबल्स मुकाबलों में भी रोमांच कम नहीं है। गर्ल्स डबल्स के फाइनल में श्रेया खंडेलवाल-अनन्या कादयान की जोड़ी का सामना नैन्सी और विनीता से हो रहा है। बॉयज डबल्स में शिरीष-माणिक...