कोडरमा, जून 28 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। रोटरी क्लब कोडरमा के द्वारा जिमखाना क्लब में रोटरी फैमिली मीट का आयोजन किया गया। फेलोशिप माह के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने अपने परिवार व बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान पारिवारिक सौहार्द, मित्रता और मनोरंजन का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक नृत्य, गीत-संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। वहीं क्लब के सदस्यों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गीत-संगीत प्रस्तुत किए। विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा विजेताओं का उत्साहवर्धन भी किया गया। कार्यक्रम के परियोजना निदेशक रोटेरियन मनीष पेड़िवाल रहे, ...