विकासनगर, जुलाई 1 -- राकेश खत्री डॉक्टर्स डे के अवसर पर रोटरी क्लब दून विकास ने नगर के चिकित्सकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों ने चिकित्सकों को बद्री तुलसी का पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके समाज के प्रति समर्पण और सेवा भावना के लिए आभार व्यक्त किया।क्लब के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि डॉक्टर समाज के ऐसे स्तंभ हैं, जो दिन-रात मानव सेवा में समर्पित रहते हैं। कोविड काल से लेकर सामान्य परिस्थितियों तक चिकित्सकों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। कहा कि डॉक्टर्स डे केवल चिकित्सकों के सम्मान का दिन नहीं, बल्कि समाज में उनके योगदान को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस और वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन इस मौके पर सभी डॉक्टरों को पर्यावरण संरक्ष...