मुरादाबाद, दिसम्बर 29 -- मुरादाबाद। रोटरी क्लब सेंट्रल की ओर से सोमवार को नववर्ष 2026 के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभा में क्लब के सदस्यों ने मनोरंजन के साथ-साथ नए साल की शुरुआत का उत्साह साझा किया। अध्यक्ष अजय मल्होत्रा ने सभी को आने वाले वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पैर विभिन्न मनोरंजक गेम आयोजित किए गए। इसके बाद सभी ने अपने विचार रखे और अंत में डांस किया। इस अवसर पर संदीप मल्होत्रा, आलोक मल्होत्रा,राजू खन्ना ,नीतिश गर्ग आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...