बरेली, अप्रैल 13 -- रोटरी क्लब आफ बरेली साउथ के दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। इस मौके पर अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल, सचिव संजय गर्ग, संदीप मेहरा, सुजीत जायसवाल, शोभित अग्रवाल, अंकुर बंसल, अनुपम कपूर, पंकज टंडन, संजीव मित्तल और अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...