रोटरी क्लब रुड़की एलीट की पहली चार्टर वर्षगांठ पर सेवा कार्यों का संकल्प
देहरादून, अप्रैल 17 -- रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की एलीट ने अपनी पहली चार्टर वर्षगांठ उत्साह और सौहार्द के साथ मनाई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने बीते एक वर्ष के कार्यों की समीक्षा करते हुए भविष्य में समाज सेवा को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दीप्ति कर्माकर ने वर्ष भर संचालित विभिन्न सेवा परियोजनाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों में सदस्यों व उनके परिवारजनों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्लब ने एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक योगदान दिया है और आगे भी इसी भावना के साथ सेवा कार्य जारी रहेंगे। इस दौरान क्लब के सदस्यों और उनके परिजनों ने अपने अनुभव साझा किए और एक वर्ष के सफर को याद करते हुए आगामी योजनाओं पर चर्चा की। वरिष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.