रामगढ़, फरवरी 24 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ के गोलपार क्षेत्र में रोटरी क्लब रामगढ़ सिटी की ओर से मंगलवार को सेवा परियोजना के तहत निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे किया गया, जिसमें जरूरतमंद महिला शगुफ्ता यास्मीन को स्वरोजगार के उद्देश्य से इंटरलॉक और पिको मशीन प्रदान की गई। क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट चेयरमैन सचिन अग्रवाल और विजेता अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। क्लब के सचिव रोहित पंसारी ने कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है और भविष्य में भी इस तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं जारी रखेगा। क्लब के अध्यक्ष आदर्श चौधरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.