कोडरमा, फरवरी 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता रोटरी इंटरनेशनल के 121 वर्ष तथा रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के 67 वर्ष पूर्ण होने पर रोटरी आई हॉस्पिटल परिसर में मंगलवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन संतोष सिन्हा, सचिव रोटेरियन संदीप सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन सुरेश कुमार जैन, प्रेसिडेंट इलेक्ट रोटेरियन नवीन आर्य, डॉ. संगीता प्रसाद, रोटेरियन विपुल बगरिया, विकास जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब कोडरमा द्वारा एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रोटेरियन संतोष सिन्हा ने स्वागत भाषण में क्लब की उपलब्धियों और सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। इसके बाद रोटेरियन अजय अग्रवाल, रोटेरियन सुरेश जैन और रोटेरियन अमित कुमार ने सभा में उपस्थित लोगों को रोटरी...