कोडरमा, अप्रैल 9 -- झुमरी तिलैया। पनसा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल व कोडरमा रोटरी डायलिसिस सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 11 अप्रैल को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर रोटरी क्लब, झुमरीतिलैया में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में लोगों के लिए ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट रेट, ऑक्सीजन लेवल व वजन की जांच निःशुल्क की जाएगी। इसके साथ ही हृदय रोग व किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श भी उपलब्ध रहेगा, जिससे मरीजों को उचित मार्गदर्शन मिल सके। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। निःशुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए 9296913573 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.