मुरादाबाद, मार्च 7 -- रोटरी क्लब मुरादाबाद समर्पण की ओर से शनिवार को होली सभा रंग, राग और रिदम कार्यक्रम का भव्य आयोजन आईएमए भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए होली के उत्सव का भरपूर आनंद लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि लखनऊ से आईं सुप्रसिद्ध गायिका कशिश भारद्वाज रहीं। उन्होंने शानदार गायकी से उपस्थित सभी सदस्यों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुरुआत क्लब अध्यक्ष रोटेरियन गोपाल अग्रवाल ने सभी का स्वागत के साथ की। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सचिव आशीष अग्रवाल ने क्लब द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। संचालन रोटेरियन सुबोध भारद्वाज व अनामिका भारद्वाज ने किया। प्रमित सिंघल,राम रतन शर्मा,विपुल अग्रवाल,सचिन अग्रवाल,गौरव सक्सेना, निखिल गुप्ता,पंकज अग्रवाल, डॉ गोपेश,राहुल मल्होत्रा, पार्थ अग्रवा...