मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन द्वारा एक मेडिकल केम्प भागवंती सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज नई मंडी में आयोजित किया गया जिसमे मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स द्वारा लगभग 700 छात्राओं की विभिन्न जांच की गयी एवं निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गयी। इस अवसर पर क्लब द्वारा छात्राओ को सेल्फ हाईजीन पर ज्ञानवर्धक पुस्तिका का वितरण भी किया गया। तीन बच्चो को साइकिल भी प्रदान की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीडीजी रो. बिंदु सिंह रोटरी पब्लिक इमेज कॉर्डिनेटर रही। कार्यक्रम संयोजक रो. शैलेन्द्र शर्मा, रो विनोद वर्मा, सुनील अग्रवाल, रो राजीव गुप्ता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...