अमरोहा, जून 14 -- रोटरी क्लब भरतियाग्राम के अध्यक्ष एवं जुबिलेंट एग्री एंड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के यूनिट हेड देवेंद्र बंसल ने वृद्ध आश्रम में रह रहे चार दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर वितरित की। साथ ही क्लब की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। शनिवार को रोटरी क्लब भरतियाग्राम के अध्यक्ष देवेंद्र बंसल अपनी टीम के संग गंगा पार गांव लठीरा में स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने चलने में लाचार चार दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर प्रदान की। उन्होंने वृद्ध आश्रम में घूम कर वहां की व्यवस्थाएं भी देखीं। उन्होंने आश्रम के प्रबंधक नावेद खान से बातचीत कर भविष्य में और भी मदद करने का आश्वासन दिया। प्रबंधक नावेद खान ने वृद्ध आश्रम में समय-समय पर मदद भिजवाने के लिए जुबिलेंट एवं रोटरी क्लब भरतियाग्राम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर क्लब के सेक्रे...