मऊ, मार्च 9 -- मऊ, संवाददाता। रोटरी क्लब प्राइड के तत्वावधान में रविवार की देर शाम को ब्रम्हस्थान के पास स्थित कैम्प कार्यालय पर फाल्गुनोत्सव मनाया गया। इस दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे रंग, अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दिया। साथ ही साथ टी-20 विश्वकप क्रिकेट मैच में भारतीय टीम के विश्व विजेता होने पर जमकर खुशी मनाई गई। कार्यक्रम में रंगों की फुहार, होली की बयार और मीठे पकवान के साथ लोगों ने खुशी मनाया। होली मिलन समारोह में होली गीतों पर लोग जमकर थिरके, फूलों की पंखुड़ियां उड़ाकर भी होली खेली गई। रोटरी क्लब प्राइड अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि होली एक ऐसा त्यौहार जिस पर हम सभी एक रंग में रंगे नजर आते हैं। सचिव विजय बहादुर पाल ने कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है जो ऊंची, नीच, बड़ा, छोटा व जातिवाद के खाई को समाप्त कर देता है। कार्यक्रम संयोजक अ...