चाईबासा, मार्च 7 -- चाईबासा। रोटरी क्लब चाईबासा के तत्वावधान में स्थानीय सदर अस्पताल के विभिन्न वार्ड में रोगियों के बीच फल का वितरण किया गया। सदर अस्पताल के डीएस डॉ. शिव चरण हांसदा ने रोटरी क्लब के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सदस्य प्रत्येक माह रोगियों के लिए फलों का वितरण करते हैं। यह हम सभी के लिए प्रेरक है। क्लब के अध्यक्ष विकास दोदराजका ने कहा कि रोटरी अपने सामाजिक दायित्व को पूरा करने को प्रतिबद्ध है और निरंतर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर भी। कहा कि भविष्य में भी हम समुदाय से सीधे तौर पर जुड़ी कई योजनाओं के निर्वहन हेतु तत्पर है। क्लब की सचिव हीना ठक्कर ने बताया कि रोटरी क्लब पिछले नौ माह से प्रत्येक महीने सदर अस्पताल के मरीजों के बीच फलों के वितरण कर रही है। यह कार्यक्रम स्व. सांवर प्रसाद दोदराजका की स्मृति में आयोजित किया जा रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.