कोडरमा, दिसम्बर 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। रोटरी क्लब कोडरमा ने स्व. राकेश कुमार सिन्हा की पुण्यस्मृति में मेघातरी पंचायत भवन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉक्टर संगीता प्रसाद ने कई लोगों की आंखों की जांच की और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु विशेषज्ञ सलाह दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष संतोष सिन्हा, सचिव संदीप सिन्हा, चेयरमैन कैलाश चौधरी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर कमल जैन, सदस्य जय कुमार गंगवाल, महेश दारूका, कुमार पुजारा, सुरेश सेठी, नवीन आर्या, बीरेंद्र यादव और मेघातरी पंचायत के मुखिया राजकुमार राम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। शिविर में मरीजों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 20 लोगों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। रोटरी क्लब द्वारा इन मरीजों का उपचार निशुल्क कराया जाएगा। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.