रांची, जून 7 -- रांची। रोटरी क्लब ऑफ रांची ने रविवार को ओरमांझी के युवा फाउंडेशन की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया। इस दौरान फ्रांस के रोटरी क्लब कॉसाद मिडी क्वेर्सी से प्राप्त 700 जर्सियां खिलाड़ियों को सौंपी गईं। क्लब अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने घोषणा की कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुकिंग, हॉस्पिटैलिटी, कार ड्राइविंग और आर्ट-क्राफ्ट जैसे व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों से भी जोड़ा जाएगा। मौके पर शालिनी सिंघानिया, अनुराग, मनीष सिंह, सुधीर मिश्रा, जसदीप सिंह, गिरीश अग्रवाल, शिखा गुप्ता, श्वेता अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...