रुडकी, जून 30 -- रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल की सदस्य सारिका अग्रवाल और दीपक अग्रवाल ने अपने पिता की स्मृति में रामनगर के गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर साहिब में मोर्चरी फ्रीजर भेंट किया। क्लब ने आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में कंप्यूटर भेंट किया। साथ ही योगी मंगलनाथ सरस्वती विद्या मंदिर को 40 कुर्सियां दी इस दौरान रोटरी व्हील भी स्थापित किया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष आदर्श कपानिया, सचिव डॉ. देवेश भीमसारिया, कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, डॉ. रजत अग्रवाल, डॉ. अचल मित्तल, दिनेश खत्री, अनिल चड्ढा, सुमित अग्रवाल, मोनिका आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब ने भेंट किया मोर्चरी फ्रीजर यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब एक्सिस ने किया आभार सभा का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...