मऊ, मई 21 -- मऊ, संवाददाता। रोटरी क्लब के तत्वावधान में बाल संप्रेषण गृह में बुधवार को स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कार को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बच्चों को सकारात्मक सोच, आत्म विश्वास और रचनात्मक विकास के साथ समाज की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. असगर अली सिद्दीकी, सचिव डॉ. एस. खालिद, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एके रंजन बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉ. एससी तिवारी, कंचन तिवारी, ज्योति सिंह, क्लब अध्यक्ष डॉ. एके सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...