रोटरी क्लब ने पौधा वितरण कर लोगों को किया जागरूक
मऊ, जून 6 -- मऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रोटरी क्लब के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के लिए अध्यक्ष डॉ.एके सिंह, सचिव डॉ.एस. खालिद के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब के सदस्य बहरीपुर पौधाशाला पहुंचकर विभिन्न प्रजाति के 50 फलदार और छायादार पौधों को वितरित किए। अध्यक्ष डॉ.ए.के सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस मनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जनआंदोलन का रूप देना होगा। वरिष्ठ रोटेरियन डॉ.एस.सी. तिवारी ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। रोटरी क्लब के सचिव डॉ.एस खालिद ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल जागरूकता का अवसर नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लेने का दिन है। यह भी पढ़ें- बहजोई में विश्व पर्यावरण दिवस पर च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.