रुडकी, जनवरी 2 -- रुड़की। रोटरी क्लब मिड टाउन ने कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत दिलाने के लिए शुक्रवार को निगम चौक पर रोटरी की चाय का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से एक माह तक शहर के विभिन्न चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को गर्म चाय और जलपान कराया जाएगा। कार्यक्रम के मेजबान रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह ने बताया कि यह सेवा अभियान एक माह तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में निरंतर चलाया जाएगा। क्लब का उद्देश्य इस कड़कड़ाती ठंड में सुबह-सवेरे काम पर निकलने वाले मजदूरों, राहगीरों और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना है। इस दौरान चाय के साथ बिस्किट, मट्ठी और समोसे भी बांटे गए। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष डॉ. विकास त्यागी, सचिव अनुभव गुप्ता, डॉ. सुधीर चौधरी, डॉ. अजय भार्गव, दीपक कंसल, हिमांशु पुंडीर, अर्पित अग्रवाल, पवित्र अरोड़ा, आशीष अरोड़ा, अक्षरा सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.