हरिद्वार, जनवरी 4 -- रोटरी क्लब ने सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के साथ स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इसका उद्देश्य बच्चों के माध्यम से समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाना रहा। बच्चों से स्वच्छता के महत्व पर संवाद किया गया और दैनिक जीवन में साफ-सफाई अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। बाबा हटयोगी आश्रम से सटे क्षेत्र की बस्ती में स्वच्छता रैली निकाली गई। रोटरी क्लब के अरविंद अग्रवाल ने स्वच्छ वातावरण के लाभ बताए। अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत ने व्यक्तिगत स्वच्छता को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया। इस कार्यक्रम में 62 विद्यार्थियों ने भाग लिया और स्वच्छता अपनाने की शपथ ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...