मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वरदान आश्रम चंदवारा में शुक्रवार को रोटरी क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर की ओर से तीन सेवा परियोजनाओं का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के साथ जन्माष्टमी की खुशियां साझा करने के साथ महिलाओं और युवतियों को शिक्षा एवं कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन रुपा सिन्हा ने बताया कि उत्सव के दौरान बच्चों के बीच खिलौने, टॉफी और बिस्किट वितरित किए गए। मौके पर सुधीर कुमार सिन्हा, बीएन लोहड़ी, रंजन कुमार श्रीवास्तव, हेमा ठाकुर, संदीप अग्रहरी, राजकुमार गुप्ता, अजीत गौर, संजय चचान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...