रोटरी क्लब देवरिया को मिला एक्सीलेंट क्लब अवॉर्ड
देवरिया, अगस्त 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। रोटरी इंटरनेशनल द्वारा रोटरी क्लब देवरिया को उत्कृष्ट कार्यों एवं समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए एक्सीलेंट क्लब अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। क्लब की ओर से वर्षभर किए गए सेवा कार्यों, सामाजिक सरोकार व जनहित में संचालित गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए यह सम्मान दिया गया है। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान पूरे क्लब के सामूहिक प्रयास का परिणाम है, इससे समाजसेवा के कार्यों को गति एवं ऊर्जा मिलेगी। क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जरूरतमंदों की सहायता तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहे हैं। क्लब के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता और सेवा भावना के परिणामस्वरूप क्लब को रोटरी इंटरनेशनल स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। क्लब के सदस्यों ने इस सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.