चाईबासा, जून 25 -- चाईबासा। रोटरी क्लब चाईबासा के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन नरेंद्र ठक्कर (भूरु भाई) का आकस्मिक निधन हो गया है, वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और बेंगलुरु के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रोटरी क्लब के वर्तमान अध्यक्ष विकास दोदराजका ने बताया कि नरेंद्र भाई क्लब के कार्य में विशेष रूचि लेते थे रोटरी क्लब में उनका बड़ा योगदान है, उन्होंने अध्यक्ष के तौर पर भी अपने कार्यकाल में कई बड़े कार्य किए हैं और रोटरी के सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। इस मौके पर पर रोटरी क्लब के सदस्य रोटेरियन मदन गुप्ता ने भी कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। ज्ञात हो कि उनकी धर्मपत्नी रोटेरियन हीना ठक्कर वर्तमान में क्लब की सचिव हैं और काफी सक्रियता से कार्यों का संपादन करती हैं। रोटरी कॉर्नर में ...