मुजफ्फर नगर, जून 15 -- रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर गैलेक्सी एवं रोटेरियन नीरज बंसल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नई मंडी गोशाला में एक विशेष गो सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्य में क्लब के सभी सदस्यों, एनी (महिला सदस्यों) और बच्चों ने भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने गो पशुधन को अपने हाथों से हरा चारा, चोकर और गुड़ खिलाकर पुण्य लाभ कमाया। इस अवसर पर पूर्व आरएजी रोटेरियन नीरज बंसल का जन्मदिवस भी नई मंडी गोशाला परिसर में ही सभी सदस्यों द्वारा केक काटकर मनाया। इस सेवा कार्य और उत्सव में क्लब अध्यक्ष रो. मनीष कुमार सिंघल, सचिव रो. नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रो. अविरल मित्तल, उपाध्यक्ष रो. संजय गुप्ता सहित राजकुमार गुप्ता, नवीन सिंघल, संदीप गर्ग, मनोज शर्मा, अमित गर्ग, विकास त्रिपाठी, मनीष अग्रवाल, दीपक सूरी (सभी पूर्व अध्यक्ष), प्रवीण मित्तल,...