बुलंदशहर, फरवरी 8 -- कांलदी कुंज स्थित भारत विकास परिषद स्कूल में रोटरी क्लब खुर्जा सिटी परिवार का मित्रता पूर्ण मैच रोटरी सदस्यों के बीच खेला गया। जिसमें सचिव 11 की टीम विजेता रही। कार्यक्रम के संयोजक राजीव बंसल और शिखर बंसल रहे। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर सुनील गुप्ता आदर्श रहे। इस मौके पर वैशाली गर्ग, अदिति गर्ग, वर्षा अग्रवाल, कल्पना वर्मा, मनीष बंसल, आकाश जैन, दीपांशु बंसल, रोहित, हिमांशु अग्रवाल, तरुण बंसल, कृष्ण कुमार सैनी, शिखर बंसल, मोहित शर्मा, सुनील गुप्ता, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, संजीव बतला, अनिल बतला, विशाल गर्ग, विजय कुमार गर्ग, रामेश्वर दयाल सैनी, जगदीश सैनी, कपिल अग्रवाल, दीपांशु बंसल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...