चाईबासा, मई 4 -- चाईबासा। रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा सदर अस्पताल परिसर में स्थित एमटीसी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 18 लोगों ने रक्तदान किया। यह जानकारी रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष गुरुमुख सिंह खोखर ने दी। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी,डीएस डॉ.शिव चरण हासदा और मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष मोअज्जम ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष विकास दोदराजका,हीना ठक्कर, मदन लाल गुप्ता, सुशील मुघड़ा, शौरभ प्रसाद, नीरज गोयल, शरद गुप्ता समेत सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सद्भावना क्लब के शिविर में 35 यूनिट रक्तदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...