बिहारशरीफ, दिसम्बर 22 -- रोटरी क्लब के मंडलाध्यक्ष बने डॉ. अजय सत्र 2028-29 के लिए हुआ उनका चयन फोटो : डॉ. अजय कुमार। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। रोटरी इंटरनेशनल मण्डल 3250 (बिहार एवं झारखंड) के अधिवेशन में रोटरी क्लब ऑफ नालंदा के सदस्य नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार को मंडलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनका चयन इस पद पर सत्र 2028-29 के लिए हुआ है। मतदान में उन्हें 112 मत मिले। जबकि, प्रतिद्वंद्वी को सिर्फ 63 वोट आए। इस पद पर जाने वाले वे नालंदा जिले के पहले रोटेरियन हैं। उनके मनोनयन पर डॉ. अजीत कुमार सिंह, अर्चना कुमारी, जाह्नवी, रवि शंकर कुमार व अन्य ने उन्हें बधाई दी है। वहीं अपने मनोनयन पर डॉ. अजय कुमार ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता सिंह, बिंदु सिंह, रेखा कुमारी, राजेश कुमार, जोगेश गंभीर, प्रतीम कुमार और शिव प्रकाश बगारिया का आभार जताया है।...