प्रयागराज, मार्च 22 -- रोटरी क्लब साउथ की ओर से रविवार को प्रीतमनगर स्थित गुरुद्वारा में नि:शुल्क मोतियाबिंद की जांच शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर आरजे शंकरा आई अस्पताल वाराणसी के डॉक्टरों ने 183 मरीजों की जांचकर चार लोगों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया। चयनित लोगों का ऑपरेशन क्लब के सहयोग से कराया जाएगा। अध्यक्ष झूमा झा, डॉ. हरीश कुमार बजाज, अमरजीत सिंह, मनीष सेठ, आलोक गुप्ता, डॉ. सुधांशु कुमार झा, सचिव राजीव खत्री, शशांक जैन, पार्षद सुनीता सिंह, असित राय, हरि ओम केसरवानी, डॉ. बृजेश कुमार, रीना केसरवानी, रुबी वर्मा, सीमा सेठ, रीता गुप्ता मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.