लखनऊ, अप्रैल 27 -- रोटरी क्लब लखनऊ ट्रांस गोमती में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. आशुतोष अग्रवाल का आधिकारिक क्लब दौरा (ओसीवी) गोमती नगर के एक होटल में हुआ। उन्होंने क्लब की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। पिछले साल की क्लब गतिविधियों के विस्तृत प्रस्तुतीकरण में रोटरी के सात प्रमुख फोकस क्षेत्रों एवं चार सेवा आयामों के तहत किए गए विभिन्न प्रकल्पों एवं पहलों को दर्शाया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष ने क्लब के कार्यों की सराहना की। क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन पूर्वी मित्तल, सचिव रोटेरियन विनोद सिंह, कोषाध्यक्ष रोटेरियन इला घम्बीर, पूर्व अध्यक्ष (आईपीपी) रोटेरियन डॉ. पंकज मित्तल, कार्यकारी सचिव रोटेरियन सुधीर एस. हलवासिया, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन प्रवीण मित्तल आदि रहे। यह भी पढ़ें- रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड के पहले सत्र में बच्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.