बागपत, फरवरी 23 -- बड़ौत। सोमवार को बडौत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रोटरी क्लब का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोटरी इंटरनेशनल के बड़ौत क्लब के इमेज चेयरपर्सन प्रभात कुमार जैन ने बताया कि रोटरी का चुनाव कराया गया। जिसमें में रोटरी क्लब के लगभग 300 सदस्यों एवं अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा क्लब द्वारा किए जाने वाले सामाजिक हितों के कार्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम के चेयरमैन आलोक अग्रवाल, सेक्रेटरी राजन शर्मा की मौजूदगी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रोटरी क्लब बड़ौत के वर्तमान अध्यक्ष गौरव चौधरी और सेक्रेटरी अखिल जैन ने भी सभी अतिथियों का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान देवेश जैन, हरीश अग्रवाल, सुनील जैन, जितेंद्र जैन, नीरज गुप्ता, राजन शर्मा, गौरव चौधरी, संजय जैन, सुभाष जैन, अमित आनंद आदि मौजूद रहे।

हिंदी ...