महाराजगंज, जून 28 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। रोटरी क्लब महराजगंज की वर्तमान कार्यकारिणी की अंतिम बैठक शहर के एक होटल में हुई। पिछले साल भर के कार्यों पर विस्तार से चर्चा करने के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर बातचीत की गई। 30 जून को खत्म हो रही कार्यकारिणी के कार्यकाल के बाद नई टीम को कामकाज संभालने के लिए शुभकामनाएं दी गईं। यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब का सत्र 2026-27 का क्लब असेंबली का आयोजनरोटरी परिवार से जुड़े सदस्य सबसे पहले रोटरी परिवार से जुड़े डॉ. निशांत कुमार व डॉ. अमित श्रीवास्तव को रोटरी पिन लगाया गया। चार्टर्ड अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि पिछले नौ सालों से सामाजिक कार्यों को कर रहा क्लब आगे भी अपने सामाजिक दायित्वों को निभाएगा। कहा कि वर्ष 2025-26 की टीम का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो जाएगा। अध्यक्ष दिग्विजय सिंह न...