महाराजगंज, मार्च 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला संयुक्त चिकित्सालय के गेट पर रोटरी क्लब महराजगंज की ओर से एलईडी घड़ी लगवाई गई। इसका उद्घाटन सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने किया। डॉ. द्विवेदी ने कहा कि रोटरी क्लब निरंतर सामाजिक कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। रोटरी क्लब द्वारा लगाए गए इस रिमोट चालित एलईडी घड़ी से सेवाओं के बारे में लोगों को जरूरी जानकारी दी जा सकेगी। इसके अलावा समय और दिनांक भी समय-समय पर इस घड़ी द्वारा दर्शाया जा रहा है। रोटरी क्लब के चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि इस डिजिटल घड़ी से लोगों में न सिर्फ जिला अस्पताल के कार्यप्रणाली की जानकारी एवं जागरूकता आएगी,अपितु अस्पताल और नगर के सुंदरीकरण में भी वृद्धि होगी।जिला अस्पताल के अहमियत को देखते हुए रोटरी क्लब ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में दो व्हीलचेयर...