कोडरमा, मई 18 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। रोटरी क्लब कोडरमा के द्वारा करमा पंचायत के बाराटोला सचिवालय में नि:शुल्क आंख जांच शिविर का कैंप लगाया गया। इसमें 71 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करायी। इसमें 20 लोगों का मोतियाबिंद निकला। रोटरी क्लब कोडरमा के मोबाइल नेत्र चिकित्सा वाहन अस्पताल में डॉ. संगीता प्रसाद ने सभी मरीजों की आंख का जांच की। इसमें 20 लोगों का मोतियाबिंद निकला, जिनका नि:शुल्क ऑपरेशन रोटरी आई हॉस्पिटल झुमरीतिलैया में किया जाएगा। कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन महेश दारूका ने किया। परियोजना निदेशक अमित कुमार ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. संगीता प्रसाद को पुष्प गुच्छ पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार ने दिया। यह भी पढ़ें- 150 मरीजों का किया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम को रोटरी आई हॉस्पिटल के अध्यक्...