कोडरमा, जून 27 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। रोटरी क्लब कोडरमा सत्र 2026- 27 के अध्यक्ष रोटेरियन नवीन आर्य के अध्यक्षता में शिव वाटिका में क्लब असेंबली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई।

कार्यक्रम का स्वागत अध्यक्ष नवीन आर्य ने सभी रोटेरियन का स्वागत किया व सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए आगामी सत्र में सेवा कार्य का संदेश दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में रोटरी कोडरमा इस नए सत्र में ऐतिहासिक कार्य करेगी, जिसका स्थाई प्रभाव लोगों को नजर आएगा। सचिव मोहक सुल्तानिया ने मंच संचालन किया।

सम्मानित सदस्य वर्तमान अध्यक्ष संतोष सिन्हा नए सत्र की फर्स्ट लेडी आरती आर्य, सुरेश जैन व 2026- 27 के असिस्टेंट गवर्नर अमित कुमार को पुष्य गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वर्तमान सत्र के अध्यक्ष संतोष सिन्हा व सचिव सं...