जमशेदपुर, जून 29 -- जमशेदपुर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 के जोन-4 एवं जोन-5 के अंतर्गत आने वाले जमशेदपुर के 10 रोटरी क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लिए जमशेदपुर के एक होटल में एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। प्रशिक्षण सत्र में नेतृत्व क्षमता के विकास, क्लब विस्तार, सेवा परियोजना, सदस्यता वृद्धि, रोटरी फाउंडेशन तथा क्लबों के बीच आपसी समन्वय एवं फेलोशिप जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।मुख्य प्रशिक्षक एवं आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अन्नू नारंग ने रोटरी के नए सेवा परियोजनाओं की जानकारी देते हुए मुक्तिधाम परियोजना, वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने तथा माताओं के दूध के सुरक्षित संरक्षण जैसी जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- रोटरी फ...