रामगढ़, जुलाई 1 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के सत्र 2025-26 की अंतिम बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक मंगलवार की शाम को चुट्टूपालू स्थित एक होटल में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन संजय अग्रवाल फूड ने की, जबकि संचालन रोटेरियन विजय अग्रवाल ने किया। मुख्य उद्देश्य बीते सत्र की उपलब्धियों की समीक्षा करना तथा आगामी सत्र 2026-27 की कार्ययोजना पर चर्चा करना रहा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सत्र 2025-26 के अध्यक्ष, सचिव को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, सत्र 2026-27 के निर्वाचित सचिव आशीष दास और उपाध्यक्ष संजय जैन का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- लायंस क्लब सिटी ने किया पौधरोपण और रक्तदान इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह और अरुण राय ने कहा कि रोटरी का मूल ...