मुरादाबाद, मई 22 -- दिल्ली रोड स्थित होटल ड्राइव इन 24, मुरादाबाद में शुक्रवार को एक नए रोटरी क्लब ऑफ मुरादाबाद मेडिको का गठन हुआ। शुभारंभ पहली बैठक से किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन सीए नितिन अग्रवाल व प्रीति अग्रवाल ने औपचारिक शुरुआत एवं बोर्ड गठन कार्यक्रम संपन्न कराया। मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि क्लब का उद्देश्य सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को आगे बढ़ाना है। रोटरी इंटरनेशनल विश्व की एक प्रतिष्ठित संस्था है, जो समाज सेवा एवं मानव कल्याण के कार्यों के लिए जानी जाती है। संस्थापक सदस्यों में डॉ. गिरजेश कैन डायरेक्टर, ओरेकल आई हॉस्पिटल व डॉ. कार्तिक गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों का विशेष योगदान रहा। क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में स्वास्थ्य जागरूकता अभिय...