बरेली, जून 19 -- रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ का 42वां चार्टर डे समारोह रोटरी भवन में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ चार्टर अध्यक्ष डॉ. आईएस तोमर ने रोटरी के इतिहास एवं मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में क्लब द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि 42वां चार्टर डे समाज में सकारात्मक परिवर्तन के उस संकल्प की याद दिलाता है, जिसे क्लब के संस्थापकों ने वर्षों पूर्व देखा था। चार्टर सदस्य रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि 42 वर्ष पूर्व क्लब की स्थापना समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता एवं सकारात्मक बदलाव के उद्देश्य से की गई थी। यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने मनाया चार्टर डे समारोह में टीएन अग्रवाल, ध्रुव तिलक, अमरजीत सिंह, क्लब अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल, सचिव स...