जमशेदपुर, दिसम्बर 7 -- जमशेदपुर। मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल में आयोजित एक यादगार समारोह में मुख्य अतिथि इमीडिएट पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन बिपिन चाचान ने रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट की ओर से पूरी तरह सुसज्जित कैंसर स्क्रीनिंग वैन को एटीएमएच के निदेशक को सौंपा। इसमें नवीनतम कैंसर स्क्रीनिंग उपकरण जैसे मैमोग्राफी मशीन, ओरल स्कैन और कोलपोस्कोप स्थापित हैं। इसका उपयोग मौखिक, स्तन तथा गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की जांच के लिए किया जाएगा, विशेषकर उन ग्रामीण इलाकों में जहां स्क्रीनिंग सुविधाओं की कमी है। एटीएमएच के साथ यह साझेदारी इस उद्देश्य से की गई है कि कैंसर से प्रभावित मरीजों का उपचार जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। प्रशिक्षित एटीएमएच के डॉक्टर, नर्स और रेडियोग्राफर इस स्क्रीनिंग को संचालित करेंगे। शिविरों में प्रारंभिक कार्य और जनस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.