आगरा, जून 26 -- रोटरी क्लब ऑफ आगरा ग्रेस की ओर से लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से 26 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के सदस्यों द्वारा कुल 13 यूनिट रक्तदान किया गया। क्लब अध्यक्ष डॉ.पर्निता बंसल ने रक्तदान का महत्व, पात्रता मानदंडों के बारे में बताया और उनके सभी प्रश्नों के उत्तर दिए, जिससे उन्हें भविष्य में स्वैच्छिक रक्तदाता बनने की प्रेरणा मिली। सचिव डॉ.शर्मिला पंजवानी ने हॉस्पिटल व लोकहितम ब्लड बैंक के डॉक्टरों एवं स्टाफ का शिविर को सफल बनाने में उनके पूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस गतिविधि में शिल्पा अग्रवाल, डॉ.नीलम मल्होत्रा, चांदनी, डॉ.राकेश त्यागी, डॉ.गौरव, महेश गुप्ता तथा शरद ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...