अमरोहा, जनवरी 29 -- अमरोहा, संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ अमरोहा रॉयल्स के स्थापना संग गणतंत्र दिवस पर्व संगठन पदाधिकारियों ने उत्साह संग मनाया। जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण कर आगे भी सेवाभाव को लगातार जारी रखने का संकल्प लिया गया। संगठन अध्यक्ष वरुण माहेश्वरी ने कहा कि समाज हित में बढ़चढ़कर कार्य करना ही संगठन की पहचान है। वहीं मुख्य अतिथि सीओ अभिषेक कुमार यादव ने आयोजन की प्रशंसा कर क्लब पदाधिकारियों को शुभकामना दीं। स्थानीय जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज परिसर में आयोजन के दौरान 60 जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि सीओ अभिषेक कुमार यादव एवं प्रभारी निरीक्षक अमरोहा कोतवाली पंकज तोमर ने आयोजन की प्रशंसा की। क्लब अध्यक्ष वरुण माहेश्वरी समेत पंकज गुप्ता, संजीव माहेश्वरी आदि पदाधिकारियों ने क्लब के इतिहास एवं सामाजिक क...