मुरादाबाद, जून 1 -- रोटरी क्लब मुरादाबाद एक्सिस की ओर से सोमवार को मिठाई बना रेस्टोरेंट रामगंगा विहार में मनोरंजक सभा का आयोजन किया गया। सभा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नामित मंडलाध्यक्ष रोटेरियन काव्य सौरभ रस्तोगी ने किया। काव्य रस्तोगी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रीष्म ऋतु में बच्चों की छुट्टियों के समय क्लब में उनकी सक्रियता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इस प्रकार की सभा अपने अनूठेपन व महत्ता के कारण प्रशंसनीय है। इसके बाद क्लब अध्यक्ष रश्मि गोयल ने काव्य सौरभ रस्तोगी को क्लब की मानद सदस्यता प्रदान करने की घोषणा की। शुभम अग्रवाल व एनी सोम्या अग्रवाल ने विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम खिलाएं। यह भी पढ़ें- बेगूसराय के परना मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन वहीं सागर राय, विवेक गोयल व कंकू राय न...