आगरा, जून 19 -- रोटरी क्लब ऑफ आगरा नॉर्थ ने दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन को पांच व्हीलचेयर प्रदान कीं। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष राज राजन बंसल, सचिव पवन गर्ग, कोषाध्यक्ष एसपी कपूर और डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने स्टेशन निदेशक संतोष कुमार त्रिपाठी को व्हीलचेयर सौंपीं। क्लब के मुकेश गर्ग, नरेश सूद, अरुण जैन, डॉ. पीएन अस्थाना, एससी जैन, आलोक मुद्गल, एनके पांडेय, नरेंद्र बंसल, अक्षय गुप्ता, डॉ. निशा अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...