अलीगढ़, जनवरी 31 -- अलीगढ़। रोटरी क्लब अलीगढ़ पर्ल द्वारा समाजसेवा के अंतर्गत निर्धन एवं जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार को क्लब के सदस्य अखिल अग्रवाल के सहयोग से अभियान प्रारंभ किया गया। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सीए राजीव वार्ष्णेय एवं सचिव रोटेरियन नवीन वर्मा ने बताया कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कोषाध्यक्ष रोटेरियन रोहित खंडेलवाल ने कहा कि क्लब भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं मानवीय सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा। 0-अलीगढ़ स्टेशनरी एवं बुक सेलर्स के अध्यक्ष दिलीप व रोहित बने महामंत्री अलीगढ़। अलीगढ़ स्टेशनर्स एवं बुक सेलर्स एसोशिएशन (रजिस्टर्ड ) का कार्यक्रम शुक्रवार को रामघाट रोड स्थित एक होटल में हुआ। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी...