कानपुर, जून 25 -- कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर मेट्रो ने गुरुवार को एसजीएम इंटरनेशनल कल्याणपुर में एसजीएम इंटरेक्ट क्लब का चार्टर समारोह आयोजित किया। नव गठित क्लब में कुल 21 विद्यार्थियों को शामिल किया गया। अस्तित्व अवस्थी को अध्यक्ष और वैष्णवी गुप्ता को सचिव चुना गया। मुख्य अतिथि रोटेरियन डीसी शुक्ला ने कहा कि अब बात आईक्यू की नहीं एसक्यू (स्पिरिचुअल कोशेंट) की होनी चाहिए। आपसी संवाद से नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। यहां अजित अग्रवाल, तरुणा सरदाना, अजय कुमार गुप्ता, सन्दीप कुमार पाठक, धनराज अरोड़ा, एमएल अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, ऋचा अग्रवाल, विजय पुरवार, मधुकर श्रीवास्तव, अंकुर गोयल, उमा निगम, अंकिता धीर आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...