बरेली, मार्च 7 -- रोटरी मंडल बरेली के सभी रोटरी क्लबों का सामूहिक होली मिलन समारोह परसाखेड़ा स्थित ग्लोब फ्लोर मिल परिसर में आयोजित किया गया। सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल और फूलों से होली खेलकर शुभकामनाएं दीं। पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश, पूर्व मंडलाध्यक्ष किशोर कटरू और मंडलाध्यक्ष राजेन विद्यार्थी ने वर्ष 2028-29 के लिए रोटरी मंडल 3110 के निर्विरोध निर्वाचित मंडलाध्यक्ष सीए विनय कृष्ण का स्वागत किया। पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि रोटरी क्लबों के लिए यह गर्व की बात है कि कम अंतराल में ही बरेली मंडल को दोबारा मंडलाध्यक्ष का पद मिला है। पूर्व मंडलाध्यक्ष किशोर कटरू ने कहा कि सभी सदस्य अधिक से अधिक पौधरोपण करें। मंडलाध्यक्ष राजेन विद्यार्थी ने कहा कि सदस्यों को समाजहित के कार्य में एकजुट होकर योगदान देना चाहिए। इस दौरान रजत मेहरोत्...